{"_id":"60e05427d5622145c977870c","slug":"firozabad-zila-panchayat-election-result-bjp-candidate-harshita-singh-won-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में भाजपा की जीत: हर्षिता सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा की रुचि यादव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में भाजपा की जीत: हर्षिता सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा की रुचि यादव को हराया
Sat, 03 Jul 2021 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सभी 33 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा समर्थित हर्षिता सिंह के पक्ष में 18 वोट पड़े, जबकि 12 सपा को वोट पड़े। तीन वोट निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद की नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशी हर्षिता सिंह ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी रुचि सिंह को हार का सामना करना पड़ा। हर्षिता सिंह पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं। उनकी जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। सभी 33 सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा समर्थित हर्षिता सिंह के पक्ष में 18 वोट पड़े, जबकि 12 सपा को वोट पड़े। जबकि तीन वोट निरस्त हो गए। इस तरह हर्षिता ने छह वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटकीय घटनाक्रम में यह रहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अक्षय यादव और एमएलसी दिलीप यादव खुद सुबह 10:30 बजे 17 जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे। सभी को गेट के अंदर किया, लेकिन सपा प्रत्याशी के पक्ष में सिर्फ 12 सदस्यों ने ही मतदान किया।
शाम चार बजे डीएम चंद्र विजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हर्षिता सिंह को विजयी घोषित किया। भाजपा की जीत के बाद सपा प्रत्याशी रुचि यादव और एमएलसी दिलीप यादव ने जिला प्रशासन को कठघरे में खड़े किया है। रुचि यादव ने जिला प्रशासन पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है।