फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad young man murder by sharp weapon

आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, इतनी बेरहमी से की हत्या

Sat, 09 Jun 2018 12:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
firozabad young man murder by sharp weapon
मृतक के घ्ार के बाहर जुटी भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में एक युवक का शव घर से थोड़ी दूर पर सुनसान में एक बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


आरोप उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में नगला जलुआ गांव निवासी सुनील उर्फ टिंकू पुत्र मेवाराम की पत्नी अंशिका का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। 

firozabad young man murder by sharp weapon
मृतक सुनील - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते वह ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद वह मायके चली गई थी। पति सुनील उसे समझाकर मायके से ले आया। 

सुनील के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात अंशिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरे में रखकर फेंक दिया। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को भी हत्या में पत्नी का ही हाथ लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed