फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Viral And Dengue Fever Seven Die

फिरोजाबाद: वायरल-डेंगू से पांच बच्चों समेत सात ने और तोड़ा दम, अब तक 102 मौत

Wed, 08 Sep 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

तीन सप्ताह से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी डेंगू और वायरल का असर कम नहीं हो रहा है। रोजाना बुखार से मरीजों की मौत हो रही है। गांवों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Firozabad Viral And Dengue Fever Seven Die
फिरोजाबाद के अस्पताल में मरीजों के जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू और वायरल की रोकथाम के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। जिले में मंगलवार को पांच बच्चों समेत सात लोगों की और मौत हो गई है। अब जिले में डेंगू और वायरल से मृतकों की संख्या 102 हो गई है। इससे जिले में नगर निगम और स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर निगम और स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। 

विज्ञापन

नीबू वाला बाग निवासी प्रियांशी (4) पुत्र गणेश कुमार की मंगलवार तड़के मौत हो गई। पांच माह की कुसुम पुत्री भगवान सिंह निवासी संत नगर फुलवाड़ी की मौत हो गई। बालिका की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। विजय नगर, नई आबादी निवासी वासु (01) पुत्र सोनू कुमार ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। श्रीराम कॉलोनी, चांदनी धाम में आयुष (02) पुत्र सुमित कुमार, चौबान मोहल्ला निवासी काव्य जैन (11)  पुत्र राहुल जैन की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। काव्या के पिता भी जिदंगी से जंग लड़ रहे हैं। सुहागनगरी सेक्टर दो निवासी अर्पण गुप्ता (22) पुत्र मनोज गुप्ता की भी मंगलवार शाम मौत हो गई। वह विगत कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। वहीं टूंडला थाना क्षेत्र के गांव बांसदानी में रेनू पत्नी राकेश बघेल ने भी सोमवार रात दम तोड़ दिया। रेनू की रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आए 1700 से अधिक मरीज 
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में सामान्य रोगियों की खासी भीड़ है। ओपीडी में मंगलवार को 1700 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित थे। मेडिकल कॉलेज में भीड़ अधिक होने के कारण इलाज के लिए मरीज और तीमारदारों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर, वयस्क वार्ड भी डेंगू और वायरल के मरीजों से फुल है। यहां चिकित्सक दिन में कई बार राउंड ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा: तीन दिन में दो सगी बहनों की मौत, केंद्रीय और राज्य स्तरीय टीम ने अस्पतालों में परखीं व्यवस्थाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed