{"_id":"5b1d0e694f1c1b624d8b5922","slug":"firozabad-s-students-hostage-in-hotel-of-manali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनाली टूर पर गए यूपी के 30 स्टूडेंट्स, होटल में हुआ कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली टूर पर गए यूपी के 30 स्टूडेंट्स, होटल में हुआ कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद नहीं थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 11 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए फिरोजाबाद जिले के एक कॉलेज के स्टूडेंट्स सहित टीचर को होटल स्टाफ ने 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। सुलह समझौते के बाद पुलिस ने इन सभी को मुक्त कराया।
मामला सिरसागंज के स्वामी विवेकानंद मैमोरियल बीटीसी कॉलेज के स्टूडेंट्स से जुड़ा है। सभी छात्र बीटीसी के हैं। कॉलेज के टूर पर स्टूडेंट्स और टीचर मंगलवार को फिरोजाबाद से मनाली गए थे।
कॉलेज प्रबंधन ने टूर पैकेजे दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी से बुक कराया था। कॉलेज के टीचर पीके यादव का कहना है कि ट्रेवल्स एजेंसी ने उनके साथ ठगी की। अधिक पैसे मांगे, जहां-जहां घूमाना था वहां नहीं घुमाया।

होटल संचालक से थी सांठगांठ
जिस होटल में ठहराया गया वहां भी सांठगांठ थी। इसलिए होटल संचालक ने भी सभी छात्रों को बैठाए रखा। जब आने नहीं दिया गया तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ तब छोड़ा गया।
बंधक बनाए दल को खाना तो दूर पीने को पानी तक नहीं दिया गया। फिलहाल सभी स्टूडेंट्स मनाली से दिल्ली आ गए हैं। देर रात तक सिरसागंज पहुंचेंगे। इनमें अधिकांश छात्र करहल मैनपुरी और इटावा के रहने वाले हैं।
बंधक बनाए दल को खाना तो दूर पीने को पानी तक नहीं दिया गया। फिलहाल सभी स्टूडेंट्स मनाली से दिल्ली आ गए हैं। देर रात तक सिरसागंज पहुंचेंगे। इनमें अधिकांश छात्र करहल मैनपुरी और इटावा के रहने वाले हैं।