फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad's farmer suicide due to debt

बैंक, साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

Tue, 05 Jun 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी/फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
 firozabad's farmer suicide due to debt
किसान अखिलेश यादव- फाइल फोटो
मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र में कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव खप्पड़िया मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने पेड़ से शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


मृतक किसान फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव गोकपुर का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक वो बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान था। लहसुन की फसल में भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


गांव गोकपुर निवासी 59 वर्षीय किसान अखिलेश यादव सोमवार शाम को औंछा क्षेत्र के गांव कोहनपुर में चल रहे एक यज्ञ समारोह में शामिल होने आया था। रात के समय उसे यज्ञस्थल पर देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को ग्रामीणों ने किसान का शव खप्पड़िया बाबा मंदिर के पास पेड़ पर गमछा के फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो वे भी आ गए। 

परिजनों के मुताबिक अखिलेश यादव पर बैंक ऑफ इंडिया, को-ऑपरेटिव बैंक और साहूकारों का करीब तीन लाख से अधिक का कर्ज था। वहीं, लहसुन की फसल में भी नुकसान हुआ था। इससे वो परेशान रहता था। 

उनका कहना है कि साहूकार कर्ज के लिए घर के चक्कर काट रहे थे। भला बुरा भी कहते थे। इसी से परेशान होकर ही किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस की कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed