फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad's businessman dies in road accident on Yamuna Expressway

दिवाली से पहले हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां, उद्यमी की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Sun, 04 Nov 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Firozabad's businessman dies in road accident on Yamuna Expressway
मोहनकान्त गुप्ता का फाइल फोटो
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में फिरोजाबाद के एक उद्यमी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में मक्खनपुर का बाजार बंद कर दिया। परिजन सादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

              
रविवार को थाना मक्खनपुर निवासी मोहनकांत गुप्ता उर्फ बॉबी (45) पुत्र सुशील चंद्र गुप्ता और आशीष बसंल पुत्र सुरेश बंसल कार से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। हाथरस क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद के पास उनकी कार आगे जा रही कार से टकरा कर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी आशीष बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर कस्बा मक्खनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। बॉबी की मक्खनपुर में ही बल्व बनाने की फैक्ट्री है। साथ ही अन्य कारोबार भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक में बाजार बंद

बॉबी के परिवारीजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। उद्यमी की मौत के बाद शोक में कस्बा का बाजार बंद कर दिया। आवास पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मोहनकांत उर्फ बॉबी दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका बेटा शिवांसू उड़ीसा में एमबीबीएस कर रहा है, जबकि बेटी सरली भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। 

पति की मौत पर एकता गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहनकांत के पिता मक्खनपुर के प्रधान रह चुके हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आशीष बंसल प्रमुख उद्योगपति सुरेश बंसल के पुत्र हैं। उनका आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed