{"_id":"5bdef27cbdec226956572b14","slug":"firozabad-s-businessman-dies-in-road-accident-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां, उद्यमी की दर्दनाक मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां, उद्यमी की दर्दनाक मौत, साथी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
मोहनकान्त गुप्ता का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में फिरोजाबाद के एक उद्यमी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में मक्खनपुर का बाजार बंद कर दिया। परिजन सादाबाद के लिए रवाना हो गए।
रविवार को थाना मक्खनपुर निवासी मोहनकांत गुप्ता उर्फ बॉबी (45) पुत्र सुशील चंद्र गुप्ता और आशीष बसंल पुत्र सुरेश बंसल कार से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। हाथरस क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद के पास उनकी कार आगे जा रही कार से टकरा कर पलट गई।
हादसे में बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी आशीष बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर कस्बा मक्खनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। बॉबी की मक्खनपुर में ही बल्व बनाने की फैक्ट्री है। साथ ही अन्य कारोबार भी करते हैं।

शोक में बाजार बंद
बॉबी के परिवारीजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। उद्यमी की मौत के बाद शोक में कस्बा का बाजार बंद कर दिया। आवास पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मोहनकांत उर्फ बॉबी दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका बेटा शिवांसू उड़ीसा में एमबीबीएस कर रहा है, जबकि बेटी सरली भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
पति की मौत पर एकता गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहनकांत के पिता मक्खनपुर के प्रधान रह चुके हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आशीष बंसल प्रमुख उद्योगपति सुरेश बंसल के पुत्र हैं। उनका आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।