फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad road accident near sirsaganj

यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, कार-ऑटो पर पलटा ट्रक, 11 लोगों की मौत

Mon, 08 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
firozabad road accident near sirsaganj
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिरसागंज में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान ट्रक पलटने से 14 लोग दब गए। इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। मरने वालों में कुछ लोग मैनपुरी के भी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को यहां से गुजरा रहा ट्रक मुड़ने के दौरान पलट गया। ट्रक के नीचे पास से ही गुजर रही वैगनआर कार और टेंपों दब गए। 
विज्ञापन


कार में छह लोग सवार थे और आटो में छह लोग सवार थे। 2 राहगीर भी चपेट में आए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

डीएम नेहा शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। चार शवों को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल है। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भेजा है। दो अन्य भी घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटो सवार मृतकों के नाम

firozabad road accident near sirsaganj
हादसा - फोटो : अमर उजाला
1- मनोज(40) पुत्र सुरेंद्र सिंह नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी। 

2- हिमांशु (14) पुत्र मनोज नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी। 

3- प्रियांशु(आठ) पुत्र मनोज नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी। 

4- पंकज (22) पुत्र सुरेश जाटव नगला दीनानाथ बरनाहल मैनपुरी। 

कार सवार मृतक 

5-सतेंद्र (28) पुत्र चोब सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद। 

6-चोब सिंह (50) पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद। 

7-रामप्रकाश (60)पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।

8-पप्पू (52) पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद। 

9-अनार श्री (48) पत्नी चोब सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद। 

10-आशवती (50) पत्नी पप्पू निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद। 

मृतक राहगीर 
11-एक मृतक अज्ञात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed