{"_id":"5a9acd044f1c1bea028b56a9","slug":"firozabad-raped-by-young-man-from-nine-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म, इंसाफ दिलाने की बजाय पंचायत ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म, इंसाफ दिलाने की बजाय पंचायत ने किया ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद के टूंडला में चारा लेने गई बालिका के साथ गांव के ही युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बालिका का शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। शुक्रवार को गांव में होली खेली जा रही थी। इसके चलते मासूम अपने पिता के साथ खेतों पर चारा लेने चली गई।
पिता खेत में पानी लगा रहे थे। मासूम चारा काटने में व्यस्त थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने मासूम का मुंह बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह मासूम ने शोर मचाया तो मदद के लिए उसका पिता दौड़ा। आरोप भागने लगा लेकिन पकड़कर गांव ले गए। जहां मारपीट के बाद उसे पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

गांव में हो रही पंचायत
परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। आरोपी पुलिस हिरासत में है। टूंडला थाना प्रभारी अनिल भदौरिया का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित परिवार पर कार्रवाई न किए जाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
घटना को दबाने के लिए गांव में पंचायत भी की जा रही है। पंचायत के चलते पीड़ित पक्ष अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दे सका है।