{"_id":"5b3f5ac94f1c1b77468b4eb1","slug":"firozabad-police-stopped-child-marriage-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बालिका वधू' बनने से बची 13 साल की लड़की, पुलिस ने रुकवाई शादी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बालिका वधू' बनने से बची 13 साल की लड़की, पुलिस ने रुकवाई शादी, रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Jul 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने फेरों से पहले पहुंच कर किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने शादी रुकवा कर दूल्हा समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
नगला खंगर के गांव सरनामपुर बंजारन डेरा मौजा सुजनीपुर निवासी रामकिशन ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी कन्नौज के गांव चांदापुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शेर सिंह से तय की थी। पुष्पेंद्र गुरुवार शाम बारात लेकर सुजनीपुर पहुंचा।
इसी दौरान किसी ने एसओ नगला खंगर दीपक चंद्र दीक्षित को सीयूजी नंबर पर फोन कर नाबालिग लड़की की शादी की सूचना दी। एसओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो देखा सुजनीपुर में रामकिशन के घर शादी की रस्में चल रहीं थीं।

पुलिस के पूछने पर लड़की की उम्र 13 वर्ष बताई गई और दूल्हा की उम्र 24 वर्ष का है। इस पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। एसओ दीपक चंद्र दीक्षित ने थाने में तहरीर देकर दूल्हा समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला खंगर में एक माह के भीतर यह तीसरी किशोरी को बालिका वधू बनाने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व भी पुलिस की सक्रियता के चलते दो किशोरियों को बालिका वधू बनाने से रोका जा चुका है।
नगला खंगर में एक माह के भीतर यह तीसरी किशोरी को बालिका वधू बनाने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व भी पुलिस की सक्रियता के चलते दो किशोरियों को बालिका वधू बनाने से रोका जा चुका है।