{"_id":"670b77434c8a539dcc0b0a4f","slug":"firozabad-police-s-encounter-with-a-history-sheeter-shot-in-the-leg-30-cases-registered-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लुटेरे से मुठभेड़, पैर में लगी गोली...नाम दर्ज हैं 30 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लुटेरे से मुठभेड़, पैर में लगी गोली...नाम दर्ज हैं 30 मुकदमे
Sun, 13 Oct 2024 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:01 PM IST
सार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। लुटेरे के पैर में पुलिस को गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस की हिस्ट्रीशीटर लुटेरे से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद पुलिस ने मैनपुरी के हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हिस्ट्रीशीटर पर मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ग्रामीण फ़िरोज़ाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 3 अक्तूबर को थाना सिरसागंज में बाइक चोरी के मामले में एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। चोरी की घटना के संबंध में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर सिरसागंज पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर ने बताया कि बाइक चोरी करने वाला आरोपी बाइक पर कस्बा सिरसागंज की ओर आ रहा है तो पुलिस टीम ने ग्राम सूरजपुर दुगमई के पास चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीओ सिरसागंज विनीत कुमार ने बताया पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी की पहचान यादवेन्द्र उर्फ मोना पुत्र मुकेश चंद्र निवासी एमा हसननगर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी के रूप में हुई।