फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Exposed The Gang Making Illegal Weapons

यूपी: लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा था 2500 रुपये में मौत का सामान...फिरोजाबाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 29 Feb 2024 06:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 06:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो 2500 रुपये में मौत का सामान यानि तमंचा तैयार कर रहा था। पुलिस ने  गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Firozabad Police Exposed The Gang Making Illegal Weapons
पुलिस ने बरामद किए अधबने तमंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में आगामी लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए रसूलपुर क्षेत्र के बीहड़ स्थित प्लॉट में गैंगस्टर अवैध हथियार बना रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शस्त्र फैक्टरी गांव मोढ़ा के जंगल के रास्ते पर स्थित एक खाली प्लॉट में संचालित की जा रही थी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद पवार, एसएसआई रविन्द्र सिंह ने मय टीम के छापामार कार्रवाई करते हुए शस्त्र फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया है। वहीं मौके से आसफाबाद निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। साथ ही छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गया आरोपी शातिर अपराधी हैं। यह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुराने खराब अवैध शस्त्रों को भी सही करने का काम करते हैं। नए शस्त्र बनाकर फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन


1500 से 2500 में बेचता है तमंचा
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पवार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। वह तमंचा बनाकर 1500 से 2500 रुपये में बेचता है। जिन लोगों को इसने अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में आरक्षी रॉकी तोमर, मुकेश, मनोज के अलावा अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed