फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police arrested two wanted criminals

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो अपराधी दबोचे, 2017 में मथुरा जेल से हुए थे फरार

Sat, 23 Nov 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Firozabad police arrested two wanted criminals
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो साल पूर्व मथुरा जिला कारागार की दीवार फांदकर फरार तीन बदमाशों से दो बदमाशों को फिरोजाबाद की थाना नारखी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
गुरुवार शाम करीब सात बजे थाना नारखी की चौकी नगला बीच पुलिस नगला सिकंदर नाले के पास दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी टूंडला से एटा की ओर 31 दिसंबर 2017 को मथुरा जेल से फरार बदमाशों के आने की सूचना पर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी मुकेश कुमार पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस दौरान पल्सर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सवार ने बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर 2017 को जेल से हुए थे फरार

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राहुल कुशवाहा निवासी मोहल्ला हथोड़ा थाना जलेसर, एटा और कलुआ उर्फ शेरा निवासी किशोरपुरा, वृंदावन, मथुरा बताया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। विगत 31 दिसंबर 2017 की रात मथुरा जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। 

ये दोनों बदमाश नारखी के गांव नगला सिकंदर में मकान बनाकर रह रहे थे और कुत्तों का व्यवसाय कर रहे थे। दोनों पर मथुरा पुलिस द्वारा 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों लूट की फिराक में थे। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस व एक काले रंग की पल्सर बरामद की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed