फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Arrested two Miscreants In Encounter Near Shikohabad

शिकोहाबाद में मुठभेड़: लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली

Wed, 16 Nov 2022 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 AM IST
सार

बालाजी मंदिर के पास  बाइक सवार युवक को लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। 

विज्ञापन
Firozabad Police Arrested two Miscreants In Encounter Near Shikohabad
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में लूट कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात के साथ सीओ सिरसागंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों को सरकारी ट्रामा सेंटर में  भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी कटरा शिकोहाबाद निवासी प्रशांत कुमार बाइक से फिरोजाबाद से आ रहा था।  भूड़ा नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे के बल पर 11 हजार रुपये और अंगूठी लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। तभी बालाजी मंदिर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में इनकी पहचान शेषपाल यादव निवासी जौनई जसवंतनगर इटावा व विश्राम सिंह निवासी दरिगापुर करहल जिला मैनपुरी के  रुप में हुई है। बदमाशों का उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश फर्जी पुलिस कर्मी बनकर हाईवे पर लूट और ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इनकी पुलिस को तलाश थी। एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह सामान किया गया बरामद

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शिकोहाबाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूट के 11 हजार रुपये व सोने की अंगूठी भी बरामद की है। 

विश्राम पर छह, शेषपाल पर दर्ज है 11 केस   

पकड़े गए बदमाश विश्राम सिंह पर इटावा जिले के विभिन्न थानों में करीब छह मुकदमे है। इनमें लूट, ठगी व जानलेवा के शामिल है। शेषपाल यादव पर इटावा जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाशों की इटावा जिले की पुलिस के साथ फिरोजाबाद पुलिस को भी काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed