{"_id":"62fe36e23c9c7616e921ae40","slug":"firozabad-police-arrested-six-miscreants-up-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फिरोजाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह बदमाश गिरफ्तार, लूट-चोरी को देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फिरोजाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह बदमाश गिरफ्तार, लूट-चोरी को देते थे अंजाम
Thu, 18 Aug 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:26 PM IST
सार
फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने लूट की नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में लूट, चोरी को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को दक्षिण थाना पुलिस सुहागनगर चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 30 हजार रुपये और अन्य सामान बरामद किया है। ये बदमाश मेरठ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अतीक निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट, सलमान निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, सरफराज उर्फ सर्रू निवासी इस्तफाक नगर गली नंबर तीन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, मोहम्मद रिजवान निवासी रसीदनगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ, शकील निवासी नई बस्ती गुलस्ता गार्डन थाना लिसाड़ी गेट व नफीस निवासी श्याम नगर तालापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दक्षिण ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह जेब कटी तथा लूट-पाट की घटना को अंजाम देते है। 16 अगस्त को जैन मंदिर से सैंट्रल चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर दो यात्रियों की जेब काटी थी। आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये, दो तमंचा व कारतूस, एक रॉड लोहे की व अन्य सामान बरामद किया गया है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन