फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police admitted robbery from bangle trader after 36 hours

Firozabad: फिरोजाबाद पुलिस ने 36 घंटे बाद माना हुई है चूड़ी व्यापारी से लूट, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
सार

चूड़ी व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस को ये स्वीकारने में 36 घंटे लग गए कि चूड़ी व्यापारी के साथ लूट हुई है। 
 

विज्ञापन
Firozabad police admitted robbery from bangle trader after 36 hours
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में नौ जनवरी मंगलवार को दुकान बंद कर घर जा रहे चूड़ी व्यापारी पर हमलाकर लूट की घटना को अंजाम उत्तर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दिया था। रामगढ़ पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया था, लेकिन 36 घंटे के बाद रामगढ़ पुलिस ने लूट की धारा भी आरोपी पर बढ़ाई है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई दुकान की चाबी और 15 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के गालिब नगर निवासी राशिद का रामगढ़ के नगला मिर्जा बड़ा पर चूड़ी का गोदाम है। वह गोदाम बंद कर नौ जनवरी को घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे सम्राट नगर निवासी शनि उर्फ गोलू ने रोक लिया। उसने शराब के नशे में चूड़ी व्यापारी के सिर पर कई प्रहार किए। इसके बाद उसने गोदाम की चाबी, मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित के भाई मुफीस उद्दीन की तहरीर पर हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन रामगढ़ पुलिस लूट की घटना से इंकार करती रही। 
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में यह मामला आते ही रामगढ़ थाने की पुलिस हरकत में आई। बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए प्रेसवार्ता भी की। 36 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास के मुकदमे के साथ लूट की धारा भी आरोपी पर लगाई है। सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी शनि कहीं भागने की फिराक में था, तभी आरोपी को नगला मिर्जा बडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed