फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad pac soldier died in road accident

ड्यूटी पर जा रहे पीएसी जवान को वाहन ने रौंदा, ऑन स्पॉट मौत

Thu, 31 May 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
firozabad pac soldier died in road accident
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा 15 बटालियन पीएसी के ही कांस्टेबिल की डाक लेकर इटावा जा रहे पीएसी के जवान की सिरसागंज के गुंजन चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीएसी के जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगरा ले गए।   
जनपद इटावा थाना वैदपुरा के रामैत निवासी उमेश कुमार (30) पुत्र कृपाल सिंह यादव आगरा स्थित 15 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात है। गुरुवार सुबह आगरा से डाक देने को ही वह बाइक से इटावा के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

firozabad pac soldier died in road accident
मृतक उमेश - फोटो : अमर उजाला
वह जैसे ही हाइवे स्थित थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुंजन चौक के करीब पहुंची तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसकी शिनाख्त उसकी जेब में निकले परिचयरपत्रों के ही माध्यम से हो सकी। जानकारी होते ही मृतक पीएसी जवान के परिजन एवं रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक पीएसी जवान के तीन बच्चे हैं। वर्षा(आठ),अंशु (पांच) एवं मयंक एक वर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed