फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad one died and twelve injured in road accident

फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक श्रद्धालु की मौत, 20 घायल

Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
firozabad one died and twelve injured in road accident
पुलिस ने एक माह में ट्रैक्टर को बना दिया कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला करन सिंह से नेजा चढ़ाने के लिए वैष्णोदेवी धाम उसायनी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली गांव से निकलते ही पलट गया। 
विज्ञापन


ट्राली के नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना नारखी के गांव नगला करन सिंह निवासी तेज सिंह पुत्र योगेश कुमार के घर से परिवारीजन, ग्रामीण और रिश्तेदार नेजा चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दोपहर करीब 12.30 बजे निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

firozabad one died and twelve injured in road accident
घायलों का जिला अस्पताल में हुआ इलाज - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर को तेज सिंह चला रहा था। वह पास के गांव बाबरी के ऊसर खेत से निकल रहे थे तभी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। इससे ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। 

सूचना पर डायल 100 पहुंच गई। किसी तरह से घायलों को निकालकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने सुनील (11) पुत्र चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं घायल सोनवीर, सत्यवीर, प्रभा, नारायन सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन कुमार, रंजीत कुमार निवासी नगला करन सिंह और आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव खुशालपुर के निवासी श्यामवीर शास्त्री का उपचार चल रहा है। कुछ घायलों को आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष नारखी संजय सिंह ने कहा कि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed