{"_id":"5ee7623c8ebc3e42e8279f15","slug":"firozabad-news-woman-arrested-for-murder-of-her-minor-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने पर नाबालिग बेटी की हत्या, चार माह बाद खुला राज, मां निकली कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने पर नाबालिग बेटी की हत्या, चार माह बाद खुला राज, मां निकली कातिल
Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:10 AM IST
सार
- 21 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई थी नाबालिग लड़की की मौत
- परिजनों ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने दिया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
21 मार्च को थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला दबाना आया था।
इधर, किशोरी की मौत से पूर्व गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। ऐसे में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को किशोरी की मां की भूमिका संदिग्ध लगी।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म
कड़ाई से पूछताछ में मां ने बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया। सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया कि किशोरी पर उसकी मां शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शादी न करने पर मां ने किशोरी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां को जेल भेज दिया है।
यह था मामला
थाना जसराना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने दो मार्च को गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने बयानों के आधार पर मामले को दुष्कर्म में तरमीम करने के साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया था।
21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप लगा था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे वो उसकी बदनामी कर रहा था। लेकिन चार महीने बाद जब किशोरी की मौत का राज खुला, हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात