फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Fire accident three innocent children burnt alive in hut fire father seriously burnt

Firozabad Fire: झोपड़ी में लगी आग में फंसे मासूम, लपटों में कूदा पिता बचा न सका जान; जिंदा जल गए तीन बच्चे

Sun, 03 Dec 2023 05:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। रात में सोते समय झोपड़ी में आग लग गई। उस समय झोपड़ी के अंदर पूरा परिवार था। आग की लपटों ने जब इस परिवार को आगोश में लिया, तो पहले माता-पिता ने बच्चों को बचाना का प्रयास शुरू कर दिया। तीनों ही बच्चे बुरी तरह आग की लपटों में फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए पिता धधकती आग की लपटों में कूद गया, लेकिन जिगर के टुकड़ों की जान नहीं बचा सका। 
 

विज्ञापन
Firozabad Fire accident three innocent children burnt alive in hut fire father seriously burnt
Firozabad Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास छोड़ पिता अंदर  फंसे अपने तीन बच्चों को बचाने का प्रयास करता रहा। जहां पत्नी चीखपुकार कर रही थी वहीं पिता आग की लपटों में घिरे अपने बच्चों को बचाने के लिए आग से खेल रहा था। आग बुझने से पहले बच्चों को बाहर तो निकाल लिया लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचा सका। बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे पिता का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। बच्चों के शव को देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव खड़ीत डेरा बंजारा में शकील की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब आग के बारे में शकील को मालूम हुआ तब तक आग की लपटें आसमान छूने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बच्चों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शकील और उसकी पत्नी मजादी बाहर निकले तो बच्चों को नहीं देख चीखने लगे। बच्चों को अंदर फंसा देख शकील ने साहस दिखाया और बच्चों को निकालने के लिए आग के बीच अंदर गया और एक के बाद एक बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। जब तक वो बच्चों को बाहर निकालकर लाता तब तक बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जसराना आदेश सिंह सागर ने बताया कि खड़ीत में हृदय विदारक घटना हुई है। मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। नुकसान का भी आंकलन किया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। संस्तुति मिलते ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शकील को दो किस्तें दी जा चुकी हैं, लेकिन उन्होंने छत नहीं डलवाई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पाढ़म में हुआ था भीषण अग्निकांड
एक वर्ष पहले 29 नवंबर 2022 को जसराना के कस्बा पाढ़म में भीषण अग्निकांड हुआ था। इलैक्ट्रोनिक एवं फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के मनोज कुमार, नीरज (35) पत्नी मनोज कुमार, शिवानी  पत्नी नितिन, तेजस्वी पुत्री नितिन, हर्ष  पुत्र मनोज, भारत  पुत्र मनोज की मौत हो गई थी। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद जसराना में अग्निशमन केंद्र की मांग को लेकर विधानसभा में म़द्दा उठा था। लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हो सका है। हादसे में बचे रमन सिंह एवं उनके पुत्र अभी भी उस हादसे उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed