{"_id":"5f5d0ae98ebc3e6d3b4f0744","slug":"firozabad-farmers-electicity-problem-tundla-news-agr458931058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अभाव में सूख रहीं फसलें, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अभाव में सूख रहीं फसलें, किसान परेशान
विज्ञापन
टूंडला के गांव नगला दत्त में सूख रही फसल को दिखाता किसान।
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र में जटपुरा विद्युत फीडर से बिजली कटौती व बारिश न होने से फसल सूखने के कगार पर हैं। क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी से बिजली कटौती बंद कराते हुए समुचित आपूर्ति की मांग की है।
किसानों का कहना है कि शुरूआत में अच्छी बारिश होने से बाजरा, मक्का, ज्वार व सब्जियों की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। किसान बिजली के सहारे बाजरा की फसल की सिंचाई करने को मजबूर हैं। मगर क्षेत्र में छह से सात घंटे बिजली आने से फसलें की सिंचाई पूरी नहीं हो पा रही है।
किसानों ने जिलाधिकारी से पयर्पाप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सरपंच योगेश उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह उपाध्याय, बृजेश राजोरिया, सुनील पाठक, अमर सिंह, वेदराम, नेत्रपाल, सत्यवीर, भानु प्रताप, अखिलेश कुमार, हनी सिंह, अमर सिंह, सौदान सिंह, दयाराम, खुशालीराम, राजेंद्र सिंह, हरिचरन वर्मा, लीलाधर, वीरसिंह आदि है ।
विज्ञापन
जटपुरा फीडर के यह गांव है प्रभावित
टूंडला। नगला दत्त, नगला केशों, नगला हरिश्चंद्र, गढ़ी भगवंत, जटपुरा, छाहरी, ठार मानसिंह, ठार हीरासिंह, रसूलाबाद, बालमपुर, गदलपुरा, ठार बल्दी, ठार बसैया आदि गांव हैं।
अभी ऊपर से आठ घंटे बिजली मिल रही है, आपूर्ति किसानों को दी जा रही है। कुछ किसान शिकायत लेकर आये थे, उच्च अधिकारियों को बिजली की समस्या से अवगत करा दिया है। -राजेश कुलश्रेष्ठ
अवर अभियंता विद्युत फीडर, जटपुरा टूंडला