{"_id":"61311b808ebc3eb6242a5aae","slug":"firozabad-dm-suspended-three-doctors-due-to-death-from-viral-fever-and-dengue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई, पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: लापरवाही पर डीएम की कार्रवाई, पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित तीन निलंबित
Fri, 03 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
डीएम ने लखनऊ से आई मेडिकल टीम और जिले के अफसरों के साथ बैठक की, डेंगू, मलेरिया बुखार पर नियंत्रण के निर्देश दिए। पीएचसी, सीएचसी पर जिलास्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी, आंगनबाड़ी, एएनएम, सुपरवाइजर बीमारी का सर्वे करेंगे, ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद डीमए लोगों को जागरूक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद डीएम चंद्रविजय सिंह ने लखनऊ से आई मेडिकल टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने लापरवाही बरतने पर पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी, एक चिकित्सक व पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, मलेरिया, वायरल की रोकथाम के प्रभावी नियंत्रण के लिए मंथन किया। डीएम ने डेंगू, मलेरिया एवं वायरल जैसी आपदा के समय अपने कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने पीएचसी, सीएचसी से रैंडम बीस-बीस ब्लड सैंपल एकत्रित कर जिला अस्पताल भिजवाएं और स्पेशल गाड़ी से लखनऊ पीजीआई भेजे जाएं। डीएम ने सभी पीएचसी, सीएचसी पर जिलास्तरीय अफसरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए। कहा कि नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के इंतजामों की जानकारी देंगे। सीडीओ चर्चित गौड़, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी, डीएसटीओ एसके दीक्षित, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से 11 की और मौत, 73 लोग हार चुके हैं जिंदगी से जंग