फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Viral Fever News: Firozabad 13 More Patients Dies From Dengue And Viral Fever Total 73 Death

फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल से 13 की और मौत, 75 लोग हार चुके हैं जिंदगी से जंग

Fri, 03 Sep 2021 03:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Sep 2021 03:58 PM IST
सार

पिछले दस दिनों में बुखार ने फिरोजााबाद में कहर बरपाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर और देहात में मरीजों को दवाइयां मुहैया करा रही हैं। गुरुवार को 13 मरीजों की मौत के बाद अब आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Firozabad Viral Fever News: Firozabad 13 More Patients Dies From Dengue And Viral Fever Total 73 Death
फिरोजाबाद वायरल फीवर: अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी में गुरुवार को एक ही दिन में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें मासूम भी शामिल हैं। अब जनपद में मृतकों की संख्या 75 हो गई है। हालांकि सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या कम है। 

विज्ञापन


मोहल्ला ओझा नगर गली नंबर चार निवासी छह माह की मनु पुत्री मनोज कुमार ने गुरुवार तड़के दम तोड़ दिया। मनु की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। करीब सात दिन से मनु आगरा के एत्मादपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थी। वहीं, ओम नगर निवासी हर्ष कुशवाहा (9) पुत्र पप्पू कुशवाहा की जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। उसका रामनगर में निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर उपचार चल रहा था। न्यू आंबेडकर नगर निवासी मनीषा देवी (25) पत्नी नीरज जाटव की भी आगरा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं कराने पर परिजन महिला को आगरा ले गए थे। उसकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


अस्पताल में बेटी
पति नीरज ने बताया कि 28 अगस्त को भतीजे की भी डेंगू से मौत हुई थी और अब बेटी अंजलि भी आगरा के एक अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रही है। आनंद नगर ककरऊ निवासी शुभम यादव (12) पुत्र प्रवेश यादव, हिमांयूपुर पथवारी माता मंदिर वाली गली निवासी मानव (10) पुत्र कुलदीप की भी आगरा आगरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं परशुराम कॉलोनी निवासी चंद्रभान के डेढ़ माह के बालक की मौत हो गई। चंद्रभान ने बताया कि बच्चे के चेहरे पर लाल चक्कते पड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में खलबली

करबला गली नंबर छह निवासी डेढ़ माह के ऋषभ पुत्र गुड्डू ने भी बुधवार देररात दम तोड़ दिया। बच्चे को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजाद नगर निवासी कन्हैयालाल (25) सूबेदार की घर पर मौत हुई। आरोप है कि कन्हैयालाल को जिला अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया गया। मक्खपुर के गांव नगला मवासी में मुस्कान (12) पुत्री बाबी राजपूत और नगला अमान की कामना यादव (17) पुत्री धर्मेंद्र यादव की भी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि कल रात कामना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे जबरन रेफर कर दिया गया। सरस्वती नगर की नैन्सी सक्सेना (5) ने भी दम तोड़ दिया।


फिरोजाबाद में बुखार का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग के अफसर का दावा, मच्छरों और जानवरों से जिले में फैली बीमारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed