फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad college girl died in accident

फिरोजाबाद में खूनी गुरुवारः सड़क हादसों में छात्रा सहित 3 की मौत, 9 घायल

Thu, 08 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
firozabad college girl died in accident
अलका मौर्या (file photo) - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करके लौट रही स्कूटी सवार बीएड छात्राओं को गैस टैंकर ने रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एक्सप्रेस वे पर एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मैनपुरी के घिरोर में मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना मटसेना के गांव आकलपुर दामोदरपुर निवासी अशोक कुमार मौर्य ने अपनी बेटी अलका (25) की शादी एक वर्ष पूर्व मैनपुरी निवासी रामलखन के साथ की थी। शादी के बाद अलका ने रूपसपुर में स्थिति एसीएमटी कालेज में बीएड में प्रवेश ले लिया। 
विज्ञापन


गुरुवार को अलका अपनी सहेली जमुना कठेरिया (24) पुत्री श्याम सिंह कठेरिया निवासी आलमपुर कनैटा के साथ एके कालेज में प्रशिक्षण देकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। वह बालाजी मंदिर के समीप आहूजा पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे गैस से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। अलका मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवारीजन भी आ गए। उनमें कोहराम मच गया। छात्रा की बहन और मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 

सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी लग जाने के कारण थाना नगला खंगर क्षेत्र में कार पुलिया से टकरा गई। दिल्ली के महावीर एंक्लेव गली नंबर दो निवासी सरमनलाल (70), चंद्रशेखर (54) और गीता (52) वर्ष घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे पर तैनात पेट्रोलिंग कर्मचारी पहुंचे और घायलों को उपचार को अस्पताल भेजा। दूसरी तरफ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन के रौंदने से एक युवक की मौत हो गई। 

थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया मृत युवक विक्षिप्त था। थाना नसीरपुर के ग्राम छैछापुर निवासी प्रभाकर यादव (38) पुत्र रामनाथ यादव घिरोर मैनपुरी में मकान बनाने का काम कर रहा था। 

गत दिवस शादी समारोह के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये हुए घायल

जिले में अन्य क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में शिकोहाबाद के आमरी निवासी कमलेश (45) पत्नी रमेशचंद्र, रवि पुत्र भगवान सिंह, धातरी सिरसागंज निवासी नीरोज अली पुत्र आमिर अली, थाना नसीरपुर के ईशहाकपुर निवासी वंदना (11) पुत्री अमरेशचंद्र, थाना बसई मोहम्मदपुर के नसीरपुर निवासी मुन्नालाल (50) पुत्र गिरधारीलाल, राखी देवी पुत्री भगवानदास शामिल हैं। थाना दक्षिण के नालबंद निवासी अजहर अहमद पुत्र नजर अहमद घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed