फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Blast: Cabinet Minister Jaiveer Singh arrived to give relief cheque many refused to take

फिरोजाबाद ब्लॉस्ट: ये आंसू नहीं दर्द है...एक ओर कैबिनेट मंत्री दे रहे थे राहत चेक, दूसरी ओर छलक रहीं थीं आंखें

Sat, 21 Sep 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद ब्लॉस्ट में राहत चेक बांटने गए कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह जब पीड़ितों से नहीं मिले, तो उनका दर्द आंसू से छलक पड़ा। जिनके मकान इस धमाके में क्षतिग्रस्त हुए, उन्हें महज 6500 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा था। महिलाओं ने ये मुआवजा लेने से इन्कार कर दिया। 

 

विज्ञापन
Firozabad Blast: Cabinet Minister Jaiveer Singh arrived to give relief cheque many refused to take
रोती हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नौशहरा में पटाखा गोदाम ब्लॉस्ट में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनभर मकान जमींदोज हो गए। कैबिनेट मंत्री ने आजा मृतक के परिवारीजनों को चार लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इस दौरान वे हादसे के अन्य पीड़ितों से नहीं मिले, तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों ने सहायता राशि लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन






 

नौशहरा में पटाखा गोदाम ब्लॉस्ट में दर्जनभर लोगों के मकान भी गिर गए थे। सभी को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया गया था। कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को बंद कमरे में चेक प्रदान किए। वहीं हादसे में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए, उन लोगों से मंत्री मिले तक नहीं। इसी बात को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के क्षति के रूप में दिए जाने वाले 6500 रुपये लेने से कई लोगों ने इन्कार कर दिया। मांग की है कि मुआवजा नहीं चाहिए प्रशासन उनके मकानों को बनवाकर दे। इतना ही हीं लोगों ने प्रशासन के मुआवजे की बात पर दीवारों पर लिखा प्रशासन खुद ले ले हमारा मुआवजा। 6500 रुपए से नहीं होगी जर्जर मकानों की मरम्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed