फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad accident news near sirsaganj on NH 2

फिरोजाबाद हादसाः कार सवारों को नहीं मिला चीखने का भी मौका, इतनी तेजी से झपटी मौत

Mon, 08 Jan 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिरसागंज (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिरसागंज (फिरोजाबाद) Updated Mon, 08 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
firozabad accident news near sirsaganj on NH 2
हादसा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा चौराहे पर रविवार शाम आगरा से इटावा की ओर इलेक्ट्रानिक्स का सामान लेकर जा रहा ट्रक कार और ऑटो पर पलट गया। हादसे में 11 लोगों के मौके पर मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि नेशनल हाइवे-2 पर स्थित थाना सिरसागंज के सोथरा चौराहा पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। हाइवे पर वाहनों को साइड से निकलना पड़ता है। आगरा से इटावा की ओर जा रहे दस चक्का ट्रक (एचआर55टी4068) के चालक ने तेजी से ट्रक को चौराहे पर मोड़ा। 
विज्ञापन


तभी असंतुलित होकर ट्रक वहां खड़ी वैगनआर कार और बरनाहल की ओर से सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो के ऊपर पलट गया। कार सवार छह के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार तीन लोग और दो राहगीरों की ट्रक के नीचे दबने की वजह से जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक को उठवाया तो

firozabad accident news near sirsaganj on NH 2
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रक के पलटते ही चीखपुकार मच गई। कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा. मनोज कुमार, एसपी देहात महेंद्र सिंह और एसडीएम सिरसागंज चंद्रभानु सिंह, सीओ सिरसागंज अजय चौहान, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी सहित कई अधिकारी फोर्स के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। 

उन्होंने क्रेन और जेसीबी मशीनों को मंगाकर ट्रक को उठवाया तो हृदय विदारक मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। ट्रक के नीचे दबी कार सवारों के शव चिपक गए थे। 

उसमें मौजूद लोगों की चीख भी नहीं निकल सकी। यही हाल ऑटो सवारों का था। पुलिस प्रशासन ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवया। 

यहां जा रहे थे ऑटो सवार

firozabad accident news near sirsaganj on NH 2
हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों में मैनपुरी थाना बरनाहाल के नगला फूलसहाय निवासी अंजू (42)पत्नी मनोज कुमार एवं उसकी बेटी ऊषा (18) हैं। जबकि अंजू के पति मनोज (45) पुत्र सुरेंद्र सिंह, बेटा हिमांशु (12) एवं प्रियांशु (आठ) की मौत हो गई। 

मनोज अपनी पत्नी एवं बच्चों को शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभूनगर में छोड़ने के लिए ऑटो से आ रहा था। डीएम नेहा शर्मा ने हादसे में 11 की मौत होने की पुष्टि की है। 

शेष मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक के चालक और परिचालक फरार हो गए। ट्रक पर कौशांबी डिपो लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed