{"_id":"5de7ebba8ebc3e54f57b0848","slug":"firing-police-mainpuri-news-agr418476456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में सराफा व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में सराफा व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। मुख्य बाजार में बुधवार की सुबह सराफा व्यापारी पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव करके फायरिंग करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राजीव मिश्रा कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उनकी मुख्य बाजार में नानक राम ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। वह प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे, तभी दुकान के पास मौजूद उनके भाई के दोस्त के बेटे सचिन उर्फ गोलू निवासी काजी टोला से तौहीद, जुनैद, बाबर तथा आशीष शर्मा निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान झगड़ा करने लगे। पीड़ित के अनुसार जब राजीव ने बीच बचाव करते हुए झगड़े को खत्म कराना चाहा तो नामजद लोग उन पर हमलावर हो गए। युवक उनकी दुकान पर आ गए और तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में सराफ बाल-बाल बचे।
वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए। हमलावरों के भागते ही सराफ की दुकान पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। कानून व्यवस्था के नाम पर व्यापारियों ने थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजीव मिश्रा के साथ व्यापारी थाने पहुंचे। थाने का घेराव करते हुए व्यापारियों से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आनन फानन में तहरीर पर हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय मांगा है।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
जसवीर सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर