फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,firing on police by animal thief in mainpuri

पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर पशु चोरों ने की फायरिंग, पथराव

Sun, 25 Apr 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
,firing on police by animal thief in mainpuri
औंछा में पशु चोरों की डीसीएम से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन - फोटो : MAINPURI
औंछा (मैनपुरी)। शनिवार की सुबह जसराना रोड पर पुलिस ने डीसीएम सवार पशु चोरों का पीछा किया तो उन्होंने पथराव और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने डीसीएम को घेर लिया, पशु चोर पुलिस जीप और पीआरवी वाहन को टक्कर मार कर भाग गए। हमले में प्रभारी निरीक्षक व जीप चालक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार को सूचना मिली कि मैनपुरी मार्ग की ओर से एक डीसीएम मेें पशु चोर पशुओं को लादकर ले जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चेकिंग करने लगे। गश्त कर रही पीआरवी की टीम भी आ पहुंची। इसी दौरान मैनपुरी रोड की ओर से आ रही डीसीएम को जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को जसराना रोड की ओर भगा दिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख पशु चोरों ने पत्थर फेंकने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। विक्रमपुर चौराहा के पास पुलिस ने डीसीएम को घेर लिया। पुलिसकर्मी वाहनों से उतरते इससे पहले ही चोरों ने डीसीएम को बैक कर जीप और पीआवी को टक्कर मार दी। वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए पशु चोर वहां से जसराना की ओर भाग निकले। घटना में प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार व जीप चालक रंजीत कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है। पशु चोर डीसीएम में सवार थे। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आलोक अग्रहरि, सीओ कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed