{"_id":"66b838ff04da83d5b2079673","slug":"firing-on-history-sheeter-in-balkeshwar-panic-spread-attackers-fled-before-police-arrived-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बल्केश्वर में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, फैली दहशत...पुलिस के आने से पहले भाग निकले हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बल्केश्वर में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, फैली दहशत...पुलिस के आने से पहले भाग निकले हमलावर
Sun, 11 Aug 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:37 AM IST
सार
बल्केश्वर में हिस्ट्रीशीटर पर हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर गिर गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर मंदिर मार्ग पर रविवार शाम को हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग से दहशत फैल गई। सरेआम गोलियां चलते देख बाजार में दुकानें बंद हो गईं। हालांकि हिस्ट्रीशीटर को गोली नहीं लगी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
ताज गार्डन के पास मनीष की परचून की दुकान है। शाम करीब साढ़े पांच बजे रजवाड़ा निवासी फरमान दुकान पर सामान लेने आया था। आरोप है कि करन, राज उर्फ बकरा व शिवम उर्फ डिब्बा बाइक पर वहां आए। आते ही उन्होंने फरमान के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मनीष घबरा गया। उसने दुकान का शटर नीचे गिरा दिया। गोली दुकान के शटर से टकराईं। कई गोलियां चलाई गईं।
सूचना पर कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। अभी यह साफ नहीं हो सकता है कि फायरिंग क्यों की गई थी। फरमान कमला नगर थाने का ही हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
फिल्मी अंदाज में चलाईं गोलियां
हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाईं। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इनमें आरोपियों को गोली चलाते देखा गया। पुलिस पीड़ित फरमान से भी पूछताछ कर रही है।