{"_id":"693523f5721b31690503b997","slug":"firing-on-gym-owner-police-registered-case-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिम में अश्लील हरकत करने से रोकने पर बोला हमला, आरोपियों ने घर पर की फायरिंग; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिम में अश्लील हरकत करने से रोकने पर बोला हमला, आरोपियों ने घर पर की फायरिंग; एफआईआर दर्ज
Sun, 07 Dec 2025 12:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:21 PM IST
सार
जिम के अंदर लड़की से अश्लील हरकत कर रहे युवकों का विरोध करना संचालक को भारी पड़ गया। युवकों ने जिम संचालक को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक 100 फुटा रोड पर जिम के अंदर युवती से अश्लील हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने पहले धमकी दी। इसके एक माह बाद संचालक के घर जाकर गालीगलौज और फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दौरेठा स्थित पंचशील काॅलोनी निवासी सोबरन सिंह ने बताया कि उनके बेटे राहुल और प्रकाश पृथ्वीनाथ फाटक 100 फुटा रोड पर जिम संचालित करते हैं। एक माह पूर्व क्षेत्र के शुभम और अमित ठाकुर एक लड़की को लेकर जिम आए। दोनों ने जिम के अंदर ही लड़की के साथ अश्लील हरकत कीं। बेटे राहुल ने विरोध किया और तीनों को जिम के बाहर कर दिया।
इसके बाद आरोपी धमकी देकर गए कि जिम को संचालित नहीं होने देंगे। एक माह बाद एक दिसंबर की रात आरोपियों ने पहले बेटे को कॉल किया और तीन घंटे बाद घर आ धमके। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपी शुभम, अमित ठाकुर और उनके साथी मयंक और राजा ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली दीवार में लगी। यह घटना सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद शाहगंज पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।