फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on goods train in agra

आगरा: डीएफसीसी ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे चालक, इंजन में लगी गोली

Fri, 05 Feb 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Feb 2021 12:13 AM IST
सार

  • आगरा में रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर गुरुवार की सुबह दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी पर फायरिंग की गई। मालगाड़ी के इंजन में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Firing on goods train in agra
आगरा: फायरिंग की घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मालगाड़ी के तेजगति से दौड़ने के कारण लोको पायलट बच गए। गोली इंजन के कैब में लगी है। हमलावर फायरिंग करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना से रेल डीएफसीसी और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह तकरीबन सवा छह बजे हुई। न्यू खुर्जा से मालगाड़ी न्यू भाऊपुर के लिए रवाना हुई थी। यह गाड़ी न्यू हाथरस रेलवे स्टेशन से होकर सुबह 6:14 बजे करीब न्यू मितावली और न्यू टूंडला के मध्य किलोमीटर संख्या 733/30 से होकर गुजरी। आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में खंभा नंबर 733 के निकट किसी ने ट्रेन पर फायरिंग कर दी। इससे चालक बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


मालगाड़ी में चल रहे टूंडला हेड क्वार्टर के लोको पायलट मान सिंह मीणा और असिस्टेंट लोको पायलट शशि रंजन के अनुसार हमलावर अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर चालक दल के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी टूंडला के स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद मालगाड़ी को किलोमीटर संख्या 726/02 पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जांच के बाद इंजन में लोको पायलट के देखने वाले शीशे के बायीं ओर गोली का निशान मिला। इस घटना से रेलवे अधिकारियों ने डीएफसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराया है। आगरा पुलिस और जीआरपी, आरपीएफ घटना की जांच कर रही हैं। डीटीएम जे. संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी डीएफसीसी और पुलिस अधिकारियों को दे दी है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed