फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on District Panchayat Member, robbery is also accused

जिला पंचायत सदस्य से मारपीट के दौरान फायरिंग, लूटपाट का आरोप

Tue, 04 Sep 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Sep 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Firing on District Panchayat Member, robbery is also accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

फिरोजाबाद के फरिहा कस्बे में जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान के प्रतिष्ठान पर बाइक सवार छह लोगों ने मारपीट की। जिला पंचायत सदस्य ने फायरिंग और लूटपाट का आरोप लगाया है। शोर मचाने  भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ जसराना पहुंचे और उन्होंने मामला आपसी मारपीट का बताया है। 

विज्ञापन


सूरजपुरा निवासी सुनील कुमार चौहान पुत्र शिवराज सिंह चौहान वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य हैं। सोमवार को वे अपने प्रतिष्ठान गोपाल ऑटो सेल्स होंडा एजेंसी पर बैठे थे। करीब 11.45 बजे तीन बाइक पर सवार अगौधा एवं खुशकपुरा निवासी छह लोग आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर गल्ले में रखे करीब एक लाख साठ हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। जिला पंचायत सदस्य से मारपीट एवं लूटपाट की सूचना पर सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव, एसओ फरिहा सर्वेश कुमार पुलिस मौके पर पहुंचे। सीओ ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं सदस्य का आरोप है कि आरोपी कई दिन पूर्व एक लाख रुपये चौथ की डिमांड कर रहे थे। मामले में खुशकपुरा और अगौधा निवासी पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा मामला मारपीट का है। दूसरे पक्ष ने भी सुनील चौहान के खिलाफ तहरीर दी है।  

जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान और दूसरे पक्ष में मारपीट हुई है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
प्रेमप्रकाश यादव सीओ जसराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed