फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing

गाली देने से मना किया तो मार दी गोली

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
firing
24एमएनपी-22-बेवर में गोली लगने से घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। गांव नगला अकबरपुर गनु में गाली देने से मना करने पर आरोपी ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोलियां चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायल को अस्पताल ले जाया
गया। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अकबरपुर गनु (जुड़ेला) निवासी कश्मीर सिंह रविवार की सुबह घर की
छत पर बैठे हुए थे। तभी गांव निवासी राजकुमार वहां आया और गालियां बकने लगा। छत पर बैठे कश्मीर सिंह ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी का पारा चढ़ गया। उसने कमर में लगा तमंचा निकाल कर एक फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचा से और गोली चलाई जो कश्मीर सिंह के पैर में जा लगी। गोलीबाजी करने के बाद आरोपी ग्रामीणों को एकत्रित होता देख वहां से भाग गया। परिजन घायल को लेकर पहले थाने पहुंचे। वहां से उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस कश्मीर की पत्नी शशी की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुका था विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपी राजकुमार व घायल कश्मीर सिंह पक्ष के बीच घटना से
पूर्व सरकारी नल को लेकर विवाद हो चुका था। उक्त विवाद को लेकर ही आरोपी वहां गाली-गलौज करने के लिए आया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed