{"_id":"5e7b70908ebc3e6fa6217d32","slug":"firing-mainpuri-news-agr435370249","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के पास पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के पास पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। लॉकडाउन को लेकर हरकत में आई पुलिस जब किशनी रोड आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के पास पहुंची, तभी एक संदिग्ध आता नजर आया। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पीछा करने के दौरान संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने उसे घेराबंदी कर देसी रायफल सहित गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद थाना पुलिस भी क्षेत्र में दुकानें आदि बंद करा रही थी। वहीं लोगों से घर के बाहर न निकलने की अपील कर रही थी। इस बीच पुलिस की एक टीम को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के पास एक संदिग्ध नजर आया। थाना पुलिस के अनुसार जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगे। पीछा करने पर उक्त संदिग्ध ने पुलिस पर देसी रायफल से फायर झोंक दिया। हमले से खुद को बचाते हुए पुलिसकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक देसी रायफल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पुष्पेंद्र निवासी गांव नगला अलाई बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया।