फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing

प्लाट के विवाद में हुई फायरिंग और पथराव

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing
देवी रोड पर फायरिंग से घायल हुई एक गाय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड पर सोमवार सुबह प्लाट पर कब्जे के विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद एक गाय छर्रे लगने से जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 पर मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड टीचर्स कालोनी निवासी रामदत्त का विकास चौहान निवासी स्टेशन रोड से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। रामदत्त की ओर से इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भी दी गई थी। इस पर कोतवाली पुलिस को जांचकर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन कोतवाली पुलिस मामले को हल्के में लेती रही।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे रामदत्त घर में बैठे आग ताप रहे थे, तभी स्टेशन रोड बाईपास निवासी विकास चौहान तथा मनोज और हरेंद्र सिंह तोमर निवासी मोहल्ला अग्रवाल सात-आठ साथियों के साथ असलाह और लाठी डंडा लेकर वहां आ गए। आरोपियों ने घर में अंदर घुसने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच रामदत्त और दूसरे पक्ष के बीच पथराव भी हुआ। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
रामदत्त की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मनोज की तलाश की जा रही है।
गो सेवक पहुंचे मौके पर
फायरिंग में गाय को गोली लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में गो सेवक भी मौके पर पहुंच गए। गाय को देखा तो पता चला कि गोली नहीं, बल्कि छर्रे लगने से जख्मी हुई है। गो सेवकों ने गाय को उपचार दिलवाया।

एक पक्ष बिना वैध कागजात के कब्जे की कोशिश कर रहा था, इसी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed