फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in land enmity, youth injured due to bullet

जमीन की रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Thu, 16 Jun 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Firing in land enmity, youth injured due to bullet
पिनाहट। कस्बे के मोहल्ला मार में जमीन की रंजिश में मंगलवार की रात करीब 10 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। छत पर सो रहा एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मार निवासी सौरभ पिनाहट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसकी दादी स्वर्गीय बैजंती देवी उसके और भाई सुनील के नाम कुछ वर्ष पूर्व 12 बीघा जमीन कर दी थी। जिसे लेकर परिवार के अमन उर्फ छोटू उससे रंजिश रखते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनके पिता सुभाष मकान के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे कि तभी अमन उर्फ छोटू अपने साथी अपने साथियों के साथ पहुंचे और गालियां देने लगे। पिता और भाई के विरोध करने पर पिटाई कर दी। तमंचे से फायर कर दिया। इसमें पिता और भाई तो बच गए, लेकिन गोली छत पर सो रहे पड़ोसी निक्की के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। फायर और चीख-पुकार से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमन उर्फ छोटू और मुकुल जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed