फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in ghiror

आरोपी को छुड़ाने के लिए फायरिंग और पथराव

Fri, 28 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
firing in ghiror
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। वहां मौजूद युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर सुनकर आए भाई ने जब आरोपी पकड़ लिया तो उसे छुड़ाने के परिवारीजनों की ओर से कई राउंड फायरिंग व पथराव किया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री बृहस्पतिवार की रात घर के कमरे में मौजूद थी। तभी रात करीब 10 बजे आरोपी बबलू दीवार फांद कर घर में घुस आया। कमरे में मौजूद युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती की चीख पुकार सुनकर उसके भाई ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आरोपी के पकड़े जाने की भनक होने के बाद उसके परिवारीजन वहां आ पहुंचे और छुड़ाने के लिए तमंचा से कई राउंड फायरिंग की। आरोपी पक्ष के लोगों की ओर से ईंट पत्थर भी चलाए गए। हमले में युवती के पिता व भाई घायल हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व उसके परिवार के अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अलावा मानवेंद्र, मधुवीर और ओमवीर के विरुद्ध रिर्पोट दर्ज कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
आदित्य कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed