{"_id":"5a5a5a4d4f1c1beb408b4ab2","slug":"firing-in-agra-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ इतनी सी बात पर घर में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ इतनी सी बात पर घर में घुसकर की फायरिंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के स्वरूप नगर में एक्टिवा से टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। एक्टिवा सवार युवक अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने तमंचे से गोली चला दी।
इसी बीच बस्ती के लोगों ने हमलावर से तमंचा छीन लिया, लेकिन हमलावर अपने साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
स्वरूप नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर दो बजे अपने साथी के साथ सड़क किनारे खड़ा था। धर्मेंद्र का आरोप है कि विद्या नगर का सोनू एक्टिवा लेकर गुजर रहा था। उसने धर्मेंद्र के साथी को टक्कर मार दी। इस पर विवाद हो गया। सोनू की पिटाई कर दी।

पुलिस कर रही तलाश
सोनू धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने 8-10 साथियों के साथ धर्मेंद्र के घर आ धमका। उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी।
युवकों ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच लोगों ने सोनू से तमंचा छीन लिया।
इस पर सोनू साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।