{"_id":"5fa447ae8ebc3e9ba5301f0b","slug":"firebrigade-tundla-news-agr466885657","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर नगरवासी रहे सावधान, आग लगी तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर नगरवासी रहे सावधान, आग लगी तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
विज्ञापन
टूंडला फायर स्टेशन पर खड़ी बीमार गाड़ी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सावधान हो जाइए! दीपावली का त्योहार नजदीक है। आप आतिशबाजी चलाएं या नहीं। यदि कहीं आग लगने की घटना होती तो आग बुझाने के पर्याप्त साधन जुटा लें। इन दिनों टूंडला की फायरब्रिगेड सेवा न सिर्फ बीमार है, बल्कि गैर भरोसे की है।
सब्जी मंडी में लगी भीषण आग के दौरान फायरब्रिगेड की गाड़ी खराब होने के कारण समय पर घटनास्थल नहीं पहुंच सकी। इसी वजह से आग विकराल हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। यदि समय रहते फायरब्रिगेड पहुंच गई होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। अब दीपावली का त्योहार नजदीक है। लिहाजा पटाखे फोड़े जाएंगे और आतिशबाजी होगी। ऐसे में शहर व देहात में आग लगने की आशंका बनी रहती है, लेकिन यहां फायरब्रिगेड सेवा कभी भी धोखा दे सकती है। कभी घटना के दौरान गाड़ी में पानी भरा नहीं होता तो कभी पाइप का नोजल खराब होता है। कभी गाड़ी ही स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में फायरब्रिगेड सेवा पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए घरों पर बालू, मिट्टी, टाट, पानी, पाइप आदि की समुचित व्यवस्था रखें।
शासन से हर फायर स्टेशन पर दो गाड़ियां स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल यहां एक ही गाड़ी है। वो भी पीछे से गल रही है। सब्जी मंडी में लगी आग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। इसलिए उसे ट्रैक्टर से खींचकर स्टार्ट किया और आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन
निहाल सिंह, प्रभारी, फायर स्टेशन टूंडला