फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire

झोंपड़ी में लगी आग 30 हजार की नकदी, आभूषण व घरेलू सामान जला

Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire
कासगंज सहावर के नगला बदन में झोपड़ी में लगी आग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर क्षेत्र के नगला बदन में झोपड़ी में आग लग जाने से झोपड़ी में रखी नकदी, आभूषण एवं अन्य घरेलू सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर आग को बुझाया। बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे राधेश्याम की झोपड़ी में लगी। रात को भोजन आदि के बाद राधेश्याम का परिवार सोने के लिए जा रहा था। तभी अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही राधेश्याम व परिवार के लोग झोपड़ी से बाहर आ गए। चीख-पुकार करने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मामले की जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। राधेश्याम ने बताया कि एक पंखा, एलसीडी, कीमती कपड़े व आभूषण, बर्तन आदि जल गए। वहीं भैंस को बेचने के बाद जो 30 हजार रुपये नकदी मिली थी वह भी आग में जल गई। मामले की जानकारी पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षति का आकलन किया। राधेश्याम ने गांव के ही कुछ लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed