{"_id":"666495a68f496ccfaa07bccb","slug":"fire-is-raining-from-the-sky-life-on-earth-is-miserable-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-118711-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आसमान से बरस रही आग धरती पर जीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आसमान से बरस रही आग धरती पर जीवन बेहाल
Sat, 08 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। शनिवार को जिले के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। दोपहर के समय आसमान से आग बरसती हुई प्रतीत हुई इससे जिले के लोगों का बेहाल हो गया। मौसम में विभाग ने सोमवार से तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है।
पिछले एक महीने से जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास या इससे ऊपर बना है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों के सामने कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यही नहीं त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज भी जिले में तेजी के साथ बढ़े हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री नापा गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री नापा गया। शनिवार की दोपहर तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जो लोग जरूरी काम से घरों से बाहर भी निकले वे लू के थपेड़ों के कारण बेहाल दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान 43 डिग्री रहेगा लेकिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तापमान 45 डिग्री तक रहेगा। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बच्चों को लेकर घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें। दोपहर के समय धूप से बचाव करें। जरा भी दिक्कत हो तो तुरंत उपचार लें।