{"_id":"5fa448758ebc3ea372521e7f","slug":"fire-in-tundla-tundla-news-agr4668870121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगते ही कोई बाइक से भागा तो किसी ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगते ही कोई बाइक से भागा तो किसी ने लगाई दौड़
विज्ञापन
टूंडला की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। आग लगने की जानकारी पाकर हर दुकानदार और उसका परिवार सब्जी मंडी की ओर दौड़ पड़ा। किसी ने बाइक का सहारा लिया तो किसी ने नंगे पैर ही दौड़ लगा दी। काफी संख्या में व्यापारी और सब्जी विक्रेता हांफते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आग की विकरालता के आगे सभी बेबस थे। सिवाय रोने-बिलखने के अलावा किसी के पास कोई चारा नहीं था।
बुधवार रात करीब 10 बजे सभी दुकानदार, व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों और गोदामों को बंद कर घर चले गए थे। सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना चैकीदार ने जब व्यापारियों को फोन कर जानकारी दी, तो सभी की नींद उड़ गई। व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं के परिवार सब्जी मंडी की ओर दौड़ पड़े। स्टेशन रोड पर व्यापारी व सब्जी विक्रेताओं का जमावड़ा लग गया। खबर सुनकर कोई बाइक लेकर सब्जी मंडी पहुंचा, तो कोई दौड़ लगाकर हांफता हुआ पहुंचा। व्यापारियों की आखों में आंसू थे और चेहरों पर बेबसी। कुछ व्यापारियों ने आग बुझाने की हिम्मत जुटाई, लेकिन वहां कोई संसाधन नहीं था। सभी हताश होकर अपनी आंखों के सामने ही जलती दुकानें देख रहे। रोनेे-बिलखने के सिवाय उनके पास कोई और उपाय नहीं था।
फायरब्रिगेड समय से पहुंचती तो कम होता नुकसान
भीषण आग में जलीं 64 दुकानों से सब्जी विक्रेताओं में रोष है। व्यापारियों का कहना था कि फायरब्रिगेड को सही समय पर पुलिस, चौकीदार और आसपास के लोगों ने सूचना दे दी थी, लेकिन फायरब्रिगेड एक घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। अगर फायरब्रिगेड सही समय से मौके पर पहुंच जाती, तो इतना नुकसान नहीं होता।