फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in the hut due to the spark of the stove in Chittarpur

चित्तरपुर में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire in the hut due to the spark of the stove in Chittarpur
रामनगर। गांव चित्तरपुर में सोमवार को चूल्हा की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया तब तक उसमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी श्याम सिंह बाहर रह कर नौकरी करता है। सोमवार की दोपहर पत्नी खाना बनाने के बाद बर्तन धोने के लिए झोपड़ी के बाहर आ गई तभी चूल्हा की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। महिला ने झोपड़ी के अंदर मौजूद बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी आदि डालकर आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि गरीब दंपती के छह बच्चे हैं, रहने के लिए कोई आवास नहीं है। जिस वजह से यह लोग झोपड़ी डालकर रह रहे थे।
विज्ञापन

कुरावली/ज्योंती। गांव मनोना में एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी मिथुन सक्सेना चाट की ठेल लगाकर पत्नी व तीन बच्चों की परवरिश कर रहा है। सोमवार की शाम अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आग को बुझाया गया। तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। लेखपाल ने पीड़ित के घर पहुंच कर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed