{"_id":"605782798ebc3e8ca31ac4de","slug":"fire-in-the-hut-due-to-short-circuit-buffalo-died-mainpuri-news-agr485529714","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से झोंपड़ी में लगी आग, भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से झोंपड़ी में लगी आग, भैंस मरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नाका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से किसान की झोंपड़ी में आग लग गई। आग में भैंस जलकर मर गई। वहीं एक भूसा का कूप भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव नाका निवासी रामप्रकाश शर्मा की गांव में ही झोंपड़ी थी। झोंपड़ी के पास ही भूसा का कूप रखा था और वहीं वह भैंस बांधता था। रविवार सुबह झोंपड़ी के ऊपर से गुजर रही बिजली केबल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई।
रामप्रकाश और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही आग में जलकर भैंस मर गई। वहीं पास रखा कूप और झोंपड़ी जलकर राख हो गए। सूचना पर लेखपाल शैलेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने पीड़ित को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।