{"_id":"5a6233224f1c1bca798b4a5b","slug":"fire-in-shoe-factory-in-agra-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता कारखाना में लगी आग, आधी रात घरों से निकलकर भागे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता कारखाना में लगी आग, आधी रात घरों से निकलकर भागे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग से माल जलकर हुआ राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मंटोला क्षेत्र में गुरुवार रात को एक जूता कारखाना में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में ये कारखाना होने से हड़कंप मच गया। चार दमकलों ने चार घंटे में आग बुझाई। लाखों के नुकसान का अनुमान है।
ये कारखाना जमात खाने वाली गली में मोहम्मद अफजाल का है। गुरुवार रात दो बजे कारखाने की इमारत से धुआं निकलता देखकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आए।
कुछ ही देर में कारखाना से लपटें निकलने लगीं। आसपास ही कई गोदाम और जूता कारखाने हैं। आग फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया।
कारखाना गली में होने से दमकल कर्मियों को पहुंचने में मुश्किल हुई। ऐसे में दमकल से पानी का पाइप लगाकर अंदर ले गए। करीब चार घंटे में शुक्रवार सुबह छह बजे आग बुझ सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।