Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in sabji mandi market at pinahat shops damaged

सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, राख हुआ 35 लाख रुपये का सामान

Fri, 26 Apr 2019 07:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Apr 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
fire in sabji mandi market at pinahat shops damaged
सब्जी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के पिनाहट क्षेत्र स्थित भदरौली सब्जी मंडी में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। तेज धूप के कारण बेकाबू हुई लपटों की जद में आने से पूरी सब्जी मंडी राख के ढेर में बदल गई। आग से करीब 35 दुकानें जली हैं। 30 से 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आसपास के सैंकड़ों लोग, दुकानदार और दमकलकर्मी घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। 
विज्ञापन


आगरा-इटावा मार्ग पर भदरौली में स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। सब्जी विक्रेता बाबूराम और केदार की दुकान से उठती लपटें देख कोई कुछ समझ पाता। इससे पहले तेज धूप के कारण लपटें आसमान चूमने लगीं। 
विज्ञापन


यही नहीं लकड़ी के पटरे से दुकानें बनी होने के कारण एक-एक बाद एक दुकानें आग की जद में आने लगी। इससे पूरी सब्जी मंडी में कोहराम मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक-एक बाद एक करीब 35 दुकान आग की चपेट में आने से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही दुकानदार और आसपास के सैकड़ों लोग जुटकर आग बुझाने में जुटे। वहीं सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी और लोगों ने मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया।

मौके पर थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सोलंकी भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। आग से कुल 35 दुकानें जली हैं। वहीं एक दुकानदार भी आग बुझाने के दौरान झुलस गया। दुकानदारों के मुताबिक 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

भदरौली सब्जी मंडी में लगी आग मनोज की चाय की दुकान तक पहुंच गई। लपटों की जद में आने से दुकान में रखा पांच किलोग्राम का सिलिंडर भी फट गया। जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी की दुकानों को राख करने के बाद लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगी थी। इसी बीच दमकलकर्मियों ने आकर आसपास के घरों तक आग बढ़ने से रोका। लोगों का कहना है कि यदि दमकलकर्मी 20-25 मिनट और देरी से आते, तो पूरा भदरौली कस्बा आग की चपेट में आ सकता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed