फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in house while lighting bone fire in agra

ठंड से बचने को जला रहे थे अलाव, बच्चे की गलती से बन आई जान पर

Sun, 31 Dec 2017 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 31 Dec 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
fire in house while lighting bone fire in agra
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
आगरा कोतवाली के पन्नी गली में सर्दी से बचने के लिए घर में अलाव जलाते समय हादसा हो गया। पति-पत्नी और उनका बेटा लपटों से घिर गए। परिवार के अन्य लोगों ने आग बुझाई। महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसका मेडिकल कालेज इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पन्नी गली निवासी बबलू सब्जी की ठेल लगाता है। शनिवार सुबह बबलू, उसकी पत्नी नाजिया (30), बेटा फरहाज, मां, भाई शमीम, नाजिया का भाई आदिल घर के आंगन में तसले में कोयले डालकर आग जला रहे थे। तभी किसी बच्चे ने मिट्टी के तेल से भरी केन तसले में आग पर उड़ेल दी। 
विज्ञापन


इससे आग भड़क गई। लपटों में नाजिया, बबलू और फरहाज घिर गए। नाजिया बुरी तरह से जल गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद झुलसे पति-पत्नी और बेटे को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में ले आए। नाजिया 60 फीसदी तक जल गई, जबकि बबलू और फरहाज भी मामूली रूप से झुलसे। नाजिया का इलाज चल रहा है।

अलाव जलाने के दौरान मिट्टी का तेल से आग लगने पर परिवार का शोर सुनकर लोग आ गए। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाया। गनीमत रही कि घर में आग लगने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed