{"_id":"5bd42ddfbdec2269812a8d1a","slug":"fire-in-hotel-utkarsh-villa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाके के मशहूर होटल में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाके के मशहूर होटल में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
होटल उत्कर्ष विला में आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के मशहूर होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दो दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल से धुआं निकालने के लिए खिड़कियों को तोड़ना पड़ा। हालांकि होटल कर्मियों का कहना है कि आग लगने के दौरान पर्यटक होटल में नहीं थे।
विज्ञापन
फतेहबाद रोड स्थित उत्कर्ष विला होटल है। शनिवार सुबह होटल के दूसरी मंजिल में आग लग गई। ये आग दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 207 की वायरिंग में लगी। इसकी आग बगल के कमरे तक फैल गई। होटल में चारों ओर धुआं और आग फैलने से अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
विज्ञापन
होटल कर्मी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग आग लगने का कारण बता लगा रहा है।
विज्ञापन
होटल में चारों ओर धुआं भर गया था। उसे निकालने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ी। इसके कई घंटों बाद होटल से धुआं साफ हुआ। होटल को पूरी तरह से साफ किया गया। होटल कर्मियों का कहना है कि आग लगने के दौरान पर्यटक होटल में नहीं थे।