फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in crockery go-down in firozabad

फिरोजाबाद में क्रॉकरी गोदाम में लगी आग, तीन फायर टेंडरों ने पाया हालात पर काबू

Thu, 07 Dec 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Dec 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
fire in crockery go-down in firozabad
‌‌शार्ट सर्किट से आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के महावीर नगर में स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर के सामने स्थित क्राकरी गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते लाखों रुपया का सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे तीन फायर ब्रिगेड वाहनों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 
थाना दक्षिण के महावीर नगर गली नं.तीन निवासी हरीशंकर गुप्ता पुत्र ग्यासीराम गुप्ता का महावीर नगर में प्राइवेट ट्रामा सेंटर के सामने क्राकरी सामान का गोदाम मैसर्स रोनक एजेंसी के नाम से है। 
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम शार्ट सर्किट से गोदाम में अचानक आग लग गई। आग क्राकरी एवं कुछ प्लास्टिक के आइटम होने से धधकने लगी। एजेंसी के पास के दुकानदारों ने आग की सूचना फोन पर एजेंसी मालिक हरीशंकर गुप्ता को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत ही आग की सूचना फायर ब्रिगेड पर दी। सूचना पर तीन फायर ब्रिगेड वाहनों ने एजेंसी के पीछे से दीवाल गिराकरी आग बुझाई। एजेंसी मालिक हरीशंकर गुप्ता ने कहा कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed