{"_id":"591161914f1c1b3b548524a9","slug":"fire-in-bajrang-mill-of-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाेदाम में लगी भीषण आग से तीन घंटे में राख हो गए 70 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाेदाम में लगी भीषण आग से तीन घंटे में राख हो गए 70 लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 09 May 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बाईपास मार्ग स्थित किराने के गोदाम में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग में करीब 70 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम तीन घंटा तक आग की लपटों में घिरा रहा। दमकल के सात वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। उक्त गोदाम में किराना, मूंगफली आदि सामान रखा हुआ था।
कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी प्रशांत गुप्ता ने मंडी व्यापारी दिनेश राठौर का आगरा बाईपास मार्ग स्थित गोदाम किराए पर ले रखा है। वहां से मूंगफली, किराने का माल आदि सप्लाई किया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के समय वहां किसी की मौजूदगी न होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गोदाम चारों ओर से आग की लपटों में घिर गई। आग की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी होने के बाद प्रशांत गुप्ता भी आग गए। मगर इतनी भीषण थी कि किशनी, करहल, बेवर से एक-एक शहर से दो और आगरा से दो दमकल समेत कुल सात दमकलों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब तीन घंटे बाद आग बुझाने में सफलता मिली। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर अमित सिंह और सीओ सिटी राजेश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आग में गोदाम में रखा करीब 70 लाख का सामान जलकर राख हुआ है।